Bollywood hero
Bollywood कितना उपयोगी है! सोचो वो दिन कैसे रहे होंगे जब फिल्में(movies) नहीं हुआ करती थी। टीवी सीरियल नहीं आते थे। कठिन परिश्रम के बाद पेट भरने को भोजन मिलता था। आज भी बहुत सी जगह ऐसा परिवेश देखने को मिल सकता है। आखिर फिल्मों ने समाज को दिया ही क्या है। आप भले ही इनको मनोरंजन के साधन के रूप में देखते होंगे लेकिन ये फिल्में भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बर्बाद करने की बहुत बड़ी साजिश है। भारत को आखिर बॉलीवुड ने दिया क्या है! बलात्कार, गैंग रेप करने के तरीके, विवाह किये बिना लड़का-लड़की का शारीरिक सम्बन्ध बनाना, विवाह के दौरान लड़की को मंडप से भगाना, चोरी,डकैती करने की विधि, भारतीय संस्कारों का उपहास उड़ाना, लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने की सीख देना जिसे फैशन का नाम दिया। दारू सिगरेट, चरस, गांजा कैसे पिया और लाया जाये, मांस आहार करना। गुंडागर्दी कर के हफ्ता वसूली करना। भगवान का मजाक बनाना और अपमानित करना। भारतीय संस्कृति को मूर्खता पूर्ण बताना और पश्चिमी संस्कृति को श्रेष्ठ बताना। माँ बाप को वृध्दाश्रम छोड़ के आना। गाय पालन को मज़ाक बनाना और कुत्तों को उनसे श्रेष्ठ बतान...



